Congress का आरोप: महिला आरक्षण की आड़ में आ रहा Delimitation Bill, करेंगे विरोध

pramod tiwari
ANI
अंकित सिंह । Jul 17 2026 1:02PM

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया है कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन बिल लाया जा रहा है, जिसका उनकी पार्टी विरोध करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से इस विवादास्पद परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया है, क्योंकि पिछला संविधान संशोधन विधेयक पर्याप्त बहुमत हासिल नहीं कर सका था।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि महिला आरक्षण बिल पर उनकी पार्टी का रुख़ साफ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल लाया जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस परिसीमन बिल का विरोध करेगी और बताया कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi बोले- Jind अब BJP-NDA के Good Governance का मॉडल, Haryana में विकास की नई क्रांति

तिवारी ने ANI से कहा कि हमने उनसे परिसीमन के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा है। पहले भी ऐसा ही पत्र भेजा गया था और अब फिर से भेजा गया है। महिला आरक्षण पर हमारा रुख साफ है। अगर महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन लाया जाता है, तो हम उसका विरोध करेंगे। गुरुवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी से संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में सरकार के संशोधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया।

विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक 17 अप्रैल को निचले सदन में पारित नहीं हो सका। इसे पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत मिले, जो संविधान के अनुसार आवश्यक दो-तिहाई बहुमत से कम थे। ऐसी अटकलों के बीच कि सरकार 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में विधेयक को फिर से पेश करने का इरादा रखती है, खरगे ने संसद में पेश करने से पहले प्रस्तावित विधेयक की जांच के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: TMC सांसद Koel Mallick ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा में जाने की अटकलें तेज

पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में खड़गे ने कहा कि पूरे मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान, मैं संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से परिसीमन आदि से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध करता रहा। दुर्भाग्य से, इन अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद, 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 ज़रूरी 2/3 बहुमत हासिल करने में स्पष्ट अंतर से विफल रहा।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

All the updates here:

अन्य न्यूज़