यूपी चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 125 में 50 महिलाओं को टिकट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी लड़ेंगी चुनाव

priyanka
अंकित सिंह । Jan 13 2022 12:11PM

125 नामों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी का भी नाम है। नोएडा से पार्टी ने पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है जबकि सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। सदफ जाफर ने एनआरसी CAA-NRC के खिलाफ आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से पूरा दमखम लगा रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी का नेतृत्व प्रियंका गांधी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई। पहली सूची में कुल 125 उम्मीदवार हैं जिनमें 40% महिलाओं को शामिल किया गया है। 125 उम्मीदवारों में 50 महिला उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने जिन लोगों को टिकट दिया है उनमें कुछ पत्रकार और समाजसेवी भी शामिल हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी हैं। आपको बता दें कि उन्नाव रेप केस काफी बड़ा मामला हुआ था।

125 नामों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी का भी नाम है। नोएडा से पार्टी ने पंखुड़ी पाठक को टिकट दिया है जबकि सदफ जाफर को भी उम्मीदवार बनाया गया है। सदफ जाफर ने एनआरसी CAA-NRC के खिलाफ आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों। उन्होंने कहा कि इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं। प्रियंका ने कहा कि हर चुनाव में हमने हर पार्टी में देखा है​ कि कुछ लोग आते हैं और कुछ लोग जाते हैं, कुछ लोग घबरा जाते हैं कि हो सकता है कि हम यहां से नहीं जीते। मुझे नहीं लगता कि ये ऐसी चीज है जिससे किसी भी पार्टी को घबराना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर, वाराणसी में कटा केक, गरीबों को बांटें गए फल

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी कांग्रेस द्वारा टिकट दिया है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस पूरी तरीके से दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर पार्टी चुनावी रणनीति पर भी काम कर रही है। सूत्र बता रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में दमखम लगा कर चुनाव प्रचार करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़