संगठनात्मक चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस ने निकाला नया फॉर्मूला ! कई उपाध्यक्षों की हो सकती है नियुक्ती

Sonia Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित होने और राहुल गांधी द्वारा औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने से इनकार किए जाने के बाद पार्टी एक फॉर्मूले पर विचार कर रही है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस को जल्द ही नया अध्यक्ष और एक से ज्यादा उपाध्यक्ष मिल सकते हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से पार्टी नया अध्यक्ष तलाश रही है। हालांकि अभी सोनिया गांधी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष, इन फॉर्मूलों के तहत नियुक्ति संभव ! 

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव स्थगित होने और राहुल गांधी द्वारा औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने से इनकार किए जाने के बाद पार्टी एक फॉर्मूले पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस के खालीपन को भरने के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि इस प्रस्ताव पर एक साल से विचार किया जा रहा है। लेकिन संगठनात्मक चुनाव के स्थगित होने के बाद एक बार फिर से इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, लेकिन यह देखना होगा कि एआईसीसी के आगामी फेरबदल में क्या होता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस पर चर्चा चल रही है कि 'उपाध्यक्ष' या फिर 'कार्यकारी अध्यक्ष' नियुक्त किया जाए या नहीं।

माना जा रहा है कि क्षेत्रीय जिम्मेदारियों के साथ उपाध्यक्षों को नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अटकलें हैं कि एआईसीसी की बैठक में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की प्रभारी रहेंगी भी या नहीं, इस पर भी फैसला हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: DMK की मदद से असंतुष्टों को मानने में जुटी कांग्रेस ! आजाद समेत इन नामों को राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें 

क्या फिर अध्यक्ष बनेंगे राहुल ?

कांग्रेस कार्य समिति के बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए स्पष्ट किया था कि गांधी परिवार के बाहर के विकल्प तलाशें जाएं और प्रियंका को अध्यक्ष बनाने के बारे में बिल्कुल भी विचार न हो। हालांकि बाद में राहुल गांधी को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाए। ज्यादातर नेताओं का कहना था कि राहुल गांधी ही पार्टी को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। कहा तो यह भी जा रहा था कि संगठनात्मक चुनाव के जरिए राहुल गांधी की वापसी होने वाली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़