New Delhi Marathon: खेल के महाकुंभ का आगाज, Vijender और Bopanna दिखाएंगे हरी झंडी

Vijender
Instagram

ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह और टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना रविवार को 11वीं कॉग्निजांट नयी दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें 30,000 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे। यह प्रतिष्ठित आयोजन आगामी एशियाई खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण क्वालीफाइंग रेस भी है, जिसमें अनीश थापा जैसे शीर्ष एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे।

 ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 11वीं कॉग्निजांट नयी दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मैराथन में 30,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और यह देश की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता से एक बनने वाली है।

 मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे मुक्केबाज विजेंदर

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से प्रमाणित, ‘एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस’ से मान्यता प्राप्त और विश्व एथलेटिक्स से स्वीकृत यह मैराथन वैश्विक एथलेटिक कैलेंडर में अपनी जगह मजबूत कर रही है।

इस चरण में 31 देशों, 490 शहरों और भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन चार वर्ग फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में किया जाएगा भारत का प्रतिनिधित्व एक एलीट टीम करेगी जिसमें अनीश थापा, एबी बेलियप्पा, मान सिंह, अक्षय सैनी, टी गोपी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भारतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैंजिन डोलकर शामिल हैं। यह मैराथन आने वाले एशियाई खेलों के लिए एक क्वालीफाइंग रेस भी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़