MP में सियासी संकट के बीच कमलनाथ के विधायकों को लाया जाएगा जयपुर

congress-mla-from-madhya-pradesh-will-come-to-jaipur
[email protected] । Mar 11 2020 10:55AM

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच वहां के कांग्रेस विधायकों के बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यहां बताया कि ये विधायक 11 बजे के आसपास विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के 80 से अधिक विधायक यहां आ रहे हैं।

जयपुर। मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच वहां के कांग्रेस विधायकों के बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यहां बताया कि ये विधायक 11 बजे के आसपास विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के 80 से अधिक विधायक यहां आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराजा और मामा आए साथ, मध्य प्रदेश से जाएंगे कमलनाथ

उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला है। इसके मद्देजनर कांग्रेस अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर शहर में ला रही है। उन्हें यहां शहर के बाहर एक रिजोर्ट में ठहराया जाना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़