कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की वजह से गोवा इकाई सचिव को निलंबित किया

congress-party-suspended-the-goi-secretary-due-to-his-involvement-in-anti-party-activities
[email protected] । Aug 1 2019 5:02PM

पिछले महीने चंद्रकांत कावलेकर ने कांग्रेस के उन 10 विधायकों का नेतृत्व किया था जो सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रमोद सावंत नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री बना दिया गया।

पणजी। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति (जीपीसीसी) की सचिव सावित्री कावलेकर को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में शामिल रहने की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह उप मुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर की पत्नी हैं। जीपीसी प्रमुख गिरीश चोडंकर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कावलेकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से समिति के सचिव पद से निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: जगन मोहन के नक्शे कदम पर चले सावंत, स्थानीय लोगों के लिए नौकरियां 80 फीसदी होगी आरक्षित

सावित्री कावलेकर कांग्रेस की टिकट पर 2017 में सांग्वेम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं। वहीं उनके पति ने क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पिछले महीने चंद्रकांत कावलेकर ने कांग्रेस के उन 10 विधायकों का नेतृत्व किया था जो सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें प्रमोद सावंत नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री बना दिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़