कांग्रेस की कर्नाटक हार पर शिवराज का बयान, रख लो अपना नाम PMP

Congress should keep its name as PMP, says Shivraj Singh Chouhan
[email protected] । May 15 2018 3:42PM

कर्नाटक में भी कांग्रेस के हाथ से सत्ता खिसकती देख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तंज किया कि कांग्रेस को आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) नाम बदलकर कांग्रेस पीएमपी (कांग्रेस पंजाब, मिजोरम, पुडुचेरी) रख देना चाहिए।

भोपाल। कर्नाटक में भी कांग्रेस के हाथ से सत्ता खिसकती देख मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज तंज किया कि कांग्रेस को आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) नाम बदलकर कांग्रेस पीएमपी (कांग्रेस पंजाब, मिजोरम, पुडुचेरी) रख देना चाहिए। चौहान ने ट्विटर पर लिखा, ‘कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस के लिए अब भी समय है कि वह अपनी पार्टी का नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस के स्थान पर बदलकर कांग्रेस पीएमपी (कांग्रेस पंजाब, मिजोरम, पुडुचेरी) रख दे।’

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की आज मतगणना हो रही है और रूझान बताते है कि भाजपा वहां पर भी कांग्रेस से सत्ता छीनने की ओर अग्रसर है। कर्नाटक राज्य हाथ से जाने के बाद कांग्रेस की सरकारें देश के केवल तीन राज्यों... पंजाब, मिजोरम एवं पुडुचेरी में ही रह जाएंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़