'Karnataka में होगी कांग्रेस की जीत', जयराम रमेश बोले- हमने स्थानीय मुद्दे पर लड़ा चुनाव, सुरजेवाला का भाजपा पर तंज

Jairam Ramesh
ANI
अंकित सिंह । May 12 2023 3:48PM

कांग्रेस को भरोसा है कि कर्नाटक में उसे जनादेश मिलने जा रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश का भी बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर सरगर्मियां तेज है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। इसके लिए राजनीतिक हलचल भी लगातार बनी हुई है। कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले गए थे। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। कर्नाटक को लेकर एग्जिट पोल आए हैं। उसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस काफी उत्साह चरम पर है। कांग्रेस को भरोसा है कि कर्नाटक में उसे जनादेश मिलने जा रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश का भी बयान सामने आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में भाजपा और कांग्रेस दोनों को जीत का भरोसा, मुख्यमंत्री बोम्मई और डीके शिवकुमार के अपने-अपने दावे

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, हम कर्नाटक में 27 दिनों के लिए थे और 7 जिलों का दौरा किया। हमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें बहुमत के वोट मिलेंगे। रमेश ने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटी का वादा किया है, और इन गारंटियों के कारण कांग्रेस है जीतने की गारंटी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सभी एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि कांग्रेस पार्टी आगे है, किसी ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक में इस बार हमारी रणनीति का एक ही सिद्धांत था कि ये स्थानीय चुनाव हैं, प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव नहीं हैं। हमने हमारी रणनीति को वोकल फॉर लोकल बनाया और इसलिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस की स्थिति पैदा नहीं होगी, 120 से 125 सीटें जीतेंगे: शोभा करंदलाजे

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी और भाजपा कन्फ्यूज हो गए थे और वे अपनी ध्रुवीकरण की रणनीति से एजेंडा बदलना चाहते थे लेकिन लोगों ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया...एक बात स्पष्ट है कि भाजपा ने हार मान ली है...हर कोई जहां चाहे वहां जाने के लिए स्वतंत्र है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बहुमत के साथ जीतेंगे...एक साल उन्होंने(कांग्रेस) शासन किया जो एक गठबंधन सरकार थी वे बुरी तरह विफल रहे। डी.के. शिवकुमार को कल तक 141 सीटों के बारे में सोचकर खुश रहने दो। उन्होंने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा की कोई संभावना नहीं है, हम आराम से सरकार बनाने जा रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़