कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में दो और नए मामले, एक मृत महिला के संक्रमित होने की पुष्टि

Coronavirus

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में संक्रमण के दोनों नए मामले मुंबई शहर के हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हाल में कोई यात्रा की थी।’’ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में उस महिला के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी।

मुंबई। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है। इसी बीच उस महिला के नमूनों की जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। इसके साथ ही राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में संक्रमण के दोनों नए मामले मुंबई शहर के हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने हाल में कोई यात्रा की थी।’’ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में उस महिला के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसकी 24 मार्च को मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आने की आशंका के चलते एक व्यक्ति ने दी जान 

उन्होंने बताया कि यह महिला नवी मुंबई की रहने वाली थी और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे, इसलिए एहतियात के तौर पर उसके नमूने लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के परिणाम में उसके संक्रमित होने की आज सुबह पुष्टि हुई। हम अब उसके संबंधियों के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहे हैं।’’ राज्य में कोविड-19 संक्रमण से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

इसे भी देखें : देशभर में Coronavirus से 3 और मरे, सरकार ने Lockdown में जनता को दी ये बड़ी राहतें 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़