मुंबई: 8-10 फुट गहरे नाले में गिरी गाय, पांच घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से निकाला बाहर

cow

मुंबई में गाय को पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले से निकाला गया।नगर निकाय और पुलिस के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी के मुताबिक, नाले के मुंह को चौड़ा करने के लिए पहले एक जेसीबी को बुलाया गया लेकिन बचावकर्ताओं ने बाद में ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया ताकि गाय को कोई चोट नहीं लगे।

मुंबई।मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक गाय नाले में गिर कर उसमें फंस गई और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना कबूतरखाना इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई जब नाले का ढक्कन गाय के वजन से खिसक कर खुल गया।

इसे भी पढ़ें: मॉडल ने इंटरव्यू में किया खुलासा, कहा- पति सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए, रोमांस के लिए बॉयफ्रेंड

न्होंने बताया कि गाय 8-10 फुट गहरे नाले में गिर गई और उसमें फंस गई। वह उसमें से निकल नहीं पा रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ में नगर निकाय और पुलिस के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी के मुताबिक, नाले के मुंह को चौड़ा करने के लिए पहले एक जेसीबी को बुलाया गया लेकिन बचावकर्ताओं ने बाद में ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया ताकि गाय को कोई चोट नहीं लगे। उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले की दीवारों को तोड़ा गया और गाय को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़