Jharkhand में 10 लाख के इनामी CPI Maoist उग्रवादी सालुका कायम ने किया आत्मसमर्पण

Prabhasakshi Image

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों के अभियान से दबाव में आकर प्रतिबंधित संगठन के जोनल कमेटी सदस्य सालुका कायम और दो महिला उग्रवादियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सोनुआ क्षेत्र के रहने वाले सालुका पर 10 लाख रुपये और एक महिला उग्रवादी कोडोमुनी कोड़ा पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों के मुताबिक यह सफलता सारंडा और कोल्हान के जंगलों में चलाए जा रहे निरंतर सर्च ऑपरेशन के बाद मिली है।

रांची, सात अगस्त झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य और सक्रिय दो महिला उग्रवादियों ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोनल कमेटी सदस्य पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

अधिकारी ने बताया कि जोनल कमेटी सदस्य की पहचान सालुका कायम के रूप में हुई है जबकि दो महिला उग्रवादियों में से एक कोडोमुनी कोड़ा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया, ‘‘सारंडा और कोल्हान के जंगलों में पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों के परिणामस्वरूप सालुका कायम ने आत्मसमर्पण किया।’’ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ का रहने वाला कायम भाकपा (माओवादी) के गिरफ्तार पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के समूह में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि बेसरा पर दो करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था और वह 175 मामलों में वांछित था।

उसे पिछले महीने के अंत में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि कायम कई वर्षों से माओवादी संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था और उसके खिलाफ सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट करने, हत्या, रंगदारी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़