बीजापुर में सर्विस राइफल से CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

CRPF
अनिल रतेरिया । Dec 28 2020 2:41PM

साथी जवान दौड़कर पहुंचे तो वहां एक अन्य जवान शिबू यस खून से लथपथ पड़ा था। वहीं उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी। उसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उसके सीने में लगी है।

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर एक जवान ने खुदकुशी का प्रयास किया है। इस बार एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके सीने में लगी है। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मोदकपाल में CRPF 170 बटालियन का कैंप लगा है। रात करीब 9.30 बजे कैंप में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवान दौड़कर पहुंचे तो वहां एक अन्य जवान शिबू यस खून से लथपथ पड़ा था। वहीं उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी। उसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उसके सीने में लगी है।

छुट्टी नहीं मिलने के कारण परेशान था जवान

बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने देर रात की जवान का ऑपरेशन कर गोली निकाल ली दी है। इसके बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जवान की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी नहीं मिलने के कारण कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़