चक्रवात बुलबुल के चलते पश्चिम बंगाल में 19 हजार करोड़ का नुकसान
एक आईएएस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
कोलकाता। चक्रवात बुलबुल बांग्लादेश की ओर बढ़ने से पहले पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों को भारी नुकसान पहुंचा गया। चक्रवात से हुये अनुमानित नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से लेकर 19,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: चक्रवात बुलबुल से प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगी ममता बनर्जी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चक्रवात ने शनिवार की आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को अपनी चपेट में लिया और 14 लोगों की जान ले ली। एक आईएएस अधिकारी ने बताया, ‘‘चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट से एक अंतरिम अनुमान तैयार किया गया है। अंतिम अनुमान उन विभागों द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही लगाया जाएगा।’’
उन्होंने बताया कि शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में नुकसान की पूरी रिपोर्ट अभी तक सचिवालय नहीं पहुंच पाई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने मंगलवार को रिपोर्ट मांगी है।
इसे भी पढ़ें: चक्रवात बुलबुल से बांग्लादेश में तबाही, 10 लोगों की मौत
सिंचाई, वन, कृषि, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग और पंचायत सहित कम से कम 14 विभागों को बुधवार को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
বাংলার পাশে দিদি : বুলবুল সাইক্লোনে ক্ষতিগ্রস্ত এলাকা সরেজমিনে স্বয়ং দিদি। সব বাধা উপেক্ষা করে বাংলার প্রতিটি মানুষের পাশে আছেন বাংলার মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। pic.twitter.com/MwoGOBqlUK
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) November 11, 2019
अन्य न्यूज़