अपराध में शामिल लोगों का किया जा रहा डेटाबेस तैयार: जी किशन रेड्डी

database-of-people-involved-in-crimes-on-the-way-says-kishan-reddy
[email protected] । Aug 11 2019 11:15AM

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि इस संबंध में संसद में हाल ही में एक कानून पारित किया गया है। किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर, हम संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ उन पर एक डेटाबेस तैयार कर रहे हैं।

हैदराबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि केंद्र आतंकवाद, यौन उत्पीड़न और साइबर अपराध समेत अन्य गंभीर अपराधों में शामिल लोगों का एक डेटाबेस तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संसद में हाल ही में एक कानून पारित किया गया है। किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित कर, हम संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ उन पर एक डेटाबेस तैयार कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग दलित लड़की के घर में फेंकता था पत्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हम यौन उत्पीड़न में शामिल रहे लोगों का डेटा तैयार कर रहे हैं। यौन उत्पीड़न में शामिल लोगों को नौकरियां नहीं मिलेंगी। कोई बैंक ऐसे अपराध करने वाले लोगों को कर्ज नहीं देगा। हम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर डेटाबेस तैयार कर रहे हैं, जो सभी के लिए उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि हम साइबर अपराध में शामिल लोगों का भी डेटाबेस तैयार कर रहे हैं। रेड्डी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (भारत) तेलंगाना राज्य इकाई द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़