भारत को दहलाने की साजिश रच रहा था दाऊद इब्राहिम, NIA ने सीक्रेट प्लान का किया खुलासा

एनआईए ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें खुलासा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम अपने स्पेशल ग्रुप के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से विस्फोटक और घातक हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम के स्पेशल ग्रुप के निशाने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई शहर हैं।
नयी दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने भारत को दहलाने की साजिश रचने के लिए एक स्पेशल ग्रुप का गठन किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसका खुलासा किया है। आपको बता दें कि एनआईएन ने बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने भारत को निशाना बनाने के लिए एक स्पेशल ग्रुप का गठन किया है। उनकी हिट लिस्ट में नेताओं और प्रसिद्ध व्यापारियों के नाम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर कसेगा शिकंजा, अब NIA करेगी जांच
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें खुलासा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम अपने स्पेशल ग्रुप के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़काने के उद्देश्य से विस्फोटक और घातक हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम के स्पेशल ग्रुप के निशाने पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई जैसे कई बड़े शहर हैं।
आपको बता दें कि एनआईए ने हाल ही में दाऊद इब्राहिम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उसी आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। जिसके तहत दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर, उसके सहयोगियों से पूछताछ करेगी।
इसे भी पढ़ें: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबू बकर की विदेश से गिरफ्तारी, 1993 के मुंबई ब्लास्ट में था शामिल
ईडी ने धनशोधन के मामले में इकबाल कासकर की हिरासत की मांग की थी। जिसको लेकर विशेष अदालत ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को 24 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। दरअसल, अदालत द्वारा जारी एक पेशी वारंट के आधार पर ईडी ने इकबाल कासकर को हिरासत में ले लिया, जो वर्तमान में जबरन वसूली के कई मामलों में ठाणे जेल में कैद है।
अन्य न्यूज़














