उत्तर प्रदेश के बदायूं में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Dead body
Prabhasakshi

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बदायूं (उप्र)। बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सिद्ध बरौलिया गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि अमरपाल (35) के सुबह से लापता होने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती घोटाला : ईडी अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों के घरों पर छापेमारी की

इस बीच, घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर ट्यूबवेल की कोठरी की दीवार से उसका शव फंदे से लटका मिला। अमरपाल के भाई डंबर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गांव के ही कुछ लोगों से उसकी मारपीट हुई थी और उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हीं लोगों ने अमरपाल की हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया। थाना उघैती के प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़