दीपावली 2022 : त्यौहार पर घर में बनाएं ब‍िना और कम घी तेल के पकवान, ये है तरीका

त्यौहार पर घर में बनाएं ब‍िना और कम घी तेल के पकवान

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बाजार की मिठाई को पसंद नहीं करते हैं। वह अपने घर पर ही मिठाई बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। जिसमें स्वाद भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी । खानपान से जुड़े विशेषज्ञों की माने तो कुछ मिठाईयों को बगैर तेल, घी और चीनी के भी तैयार किया जा सकता है। जिसमें तलने और पकाने की जरूरत भी कम पड़ेगी।

मेरठ, दीपावली पर अलग अलग तरह की मिठाईयों से बाजार सजे हुए है। स्वादिष्ट और तरह तरह की मिठाईयों को लोग खरीद भी रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बाजार की मिठाई को पसंद नहीं करते हैं। वह अपने घर पर ही मिठाई बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। जिसमें स्वाद भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी । खानपान से जुड़े विशेषज्ञों की माने तो कुछ मिठाईयों को बगैर तेल, घी और चीनी के भी तैयार किया जा सकता है। जिसमें तलने और पकाने की जरूरत भी कम पड़ेगी। तिल और खजूर के लड्डू की ये मिठाईयां आप घर पर आराम से बना सकते हैं।  

अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सफेद तिल और खजूर के लड्डू बनाए जा सकते हैं। इसमें सबसे पहले खजूर के बीज को निकालते हैं फिर उसे काट देते हैं। सफेद तिल को कढ़ाई में हल्का भून लेते हैं। जब तिल गर्म हो जाए तो उसे मिक्सी में पीस लें। फिर खजूर मिलाकर दोबारा से मिक्सी में पीस लेते हैं। इसके बाद इसके लड्डू बना सकते हैं। तिल की जगह काजू या मूंगफली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

घर पर आराम से ब‍िना घी तेल के नारियल काजू बर्फी भी बनायीं जा सकती है। सूखा नारियल बारीक कसा हुआ और काजू से भी बर्फी घर पर बनायी जा सकती है। इसके लिए नारियल, काजू के साथ शहद, इलायची, चिरौंजी, गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस बर्फी को बनाने के लिए भी तेल या चीनी की जरूरत नहीं है। सूखा नारियल और काजू को अलग- अलग करके मिक्सी में पीस लें। दोनों पाउडर को लेकर उसमें शहद, गुलाब जल, इलायची मिलाकर गूंथ लेते हैं। फिर बर्फी की तरह जमा कर उपर से चिरौंजी डाल देते हैं। 

कई लोग घी में पराठा खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग चिकनाई से बचने के लिए कम घी का पराठा पसंद करते हैं। दीपावली और आगे के त्योहार में अगर आप चिकनाई से बचना चाहते हैं तो पराठे को बगैर घी के भी सेंक सकते हैं। इसमें उपर से बहुत कम घी लगाकर भी सेंक सकते हैं। इससे पराठे का स्वाद भी नहीं जाएगा और चिकनाई भी नहीं होगी। 

इसी तरह अगर आप स्टीम फूड में इडली, उपमा, मोमोज आदि बना रहे हैं तो इसमें गेहूं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टिक्की अगर घर पर बना रहे हैं, तो उसे धीमी आंच पर फ्राई करें। इसके लिए सरसो का तेल अच्छा है खानपान विशेषज्ञ डा.राजीव बजाज का कहना है कि खाने में हाई प्रोटीन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स, सीड्स को पकवान में जरूर रखें।

पकौड़े या अन्य चीजों को तलने के लिए सरसों का तेल सबसे अच्छा है। तलने वाली चीज को एक बार ही तले, बार बार तलने के लिए गर्म करने से बचना चाहिए। तिल के तेल का भी कूकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर संभव है तो नान स्टिक बर्तनों में खाना बनाएं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़