रक्षा मंत्रालय ने कहा, लखनऊ में होगा अगला डिफेंस एक्सपो

defense-ministry-will-say-next-defence-expo-in-lucknow
[email protected] । Jul 21 2019 5:00PM

मंत्रालय ने कहा कि 11वीं द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो इंडिया 2020’ का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा।

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि भारत की विशाल रक्षा प्रदर्शनी-डिफेंस एक्सपो का अगला आयोजन 2020 में लखनऊ में होगा जिसमें बड़ी वैश्विक और घरेलू सैन्य कंपनियां भागीदारी करेंगी। लखनऊ में ‘डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन पहली बार होगा जिसमें कई अग्रणी देशों के प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि ‘डिफेंस एक्सपो’ का विषय ‘भारत: उभरता रक्षा विनिर्माण केंद्र’ होगा। 

यह रक्षा क्षेत्र के डिजिटल रूपांतरण पर केंद्रित होगा। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनी में बड़े स्तर की वैश्विक और घरेलू सैन्य कंपनियां अपने नवीनतम अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन करेंगी जिनकी निगाह देश में आकर्षक सैन्य बाजार पर होगी जो दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का दावा, अच्छे दिन आ गए हैं और देश बदल गया है

मंत्रालय ने कहा कि 11वीं द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो इंडिया 2020’ का आयोजन पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। पिछला ‘डिफेंस एक्सपो’ अप्रैल 2018 में चेन्नई के नजदीक तिरुविदंतई में हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन अगले साल फरवरी से अप्रैल के बीच होने की संभावना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़