दिल्ली की वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में

Delhi Air Quality

दिल्ली के ‘पीएम 2.5’ कणों में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का हिस्सा छह प्रतिशत है।” सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 407 था। फरीदाबाद में 434, गाजियाबाद में 376, गुरुग्राम में 378 और नोएडा में यह 392 था।

नयी दिल्ली|  दिल्ली में शनिवार को हवा की गति में कमी के कारण वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई। शाम चार बजे राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के अनुसार, रविवार को भी यही स्थिति रहने की आशंका है। सफर ने कहा, “स्थानीय हवा की गति 29 और 30 नवंबर को थोड़ा बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रदूषण कारक तत्व बिखर जाएंगे और कुछ सुधार होगा लेकिन एक्यूआई “बेहद खराब” श्रेणी में रहेगा। हवा की गति मंद पड़ने से प्रदूषण कारी तत्वों का बिखराव नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: किसानों के आंदोलन के एक साल: दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ायी गई

दिल्ली के ‘पीएम 2.5’ कणों में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण का हिस्सा छह प्रतिशत है।” सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 407 था। फरीदाबाद में 434, गाजियाबाद में 376, गुरुग्राम में 378 और नोएडा में यह 392 था।

दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 402 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में यह 416, गाजियाबाद में 368, गुरुग्राम में 362, ग्रेटर नोएडा में 352 और नोएडा में 381 था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़