दिल्ली की मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा-अर्चना की

Delhi Chief Minister
ANI

भगवान शिव और माता पार्वती सभी पर कृपा बनाए रखें और उनकी दिव्य अनुकंपा से हमारे देश और दिल्ली के लोगों को समृद्धि मिले। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने झंडेवालां मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में भगवान के दर्शन किए और शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, इस पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान शिव और माता पार्वती सभी पर कृपा बनाए रखें और उनकी दिव्य अनुकंपा से हमारे देश और दिल्ली के लोगों को समृद्धि मिले। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने झंडेवालां मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़