मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

arvind kejriwal

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे होगी।

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से ही कोविड-19 के नए मामलों में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5,000 पार कर गया था। 11 नवंबर को यह संख्या 8,000 का आंकड़ा पार कर गई थी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना इलाज के लिए दिल्ली को 800 बिस्तरों वाले कोच उपलब्ध कराएगा रेलवे 

अधिकारियों ने कहा कि बैठक के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को बुलाया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़