दिल्ली सरकार 15,000 और होमगार्ड की भर्ती करेगी: उपराज्यपाल

Lieutenant Governor
प्रतिरूप फोटो
ANI

उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्ड को संबोधित करते हुए कहा कि 15,000 अतिरिक्त होमगार्ड की भर्ती की जाएगी, जिससे इनकी कुल संख्या 25,000 से अधिक हो जाएगी।

दिल्ली सरकार 15,000 और होमगार्ड की भर्ती करेगी, जिससे इनकी कुल संख्या 25,000 हो जाएगी। बुधवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राज निवास से जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने 10,000 में से 1669 होमगार्ड को मंगलवार को नामांकन पत्र वितरित किए। जनवरी में होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

उपराज्यपाल ने एक कार्यक्रम में नवनियुक्त होमगार्ड को संबोधित करते हुए कहा कि 15,000 अतिरिक्त होमगार्ड की भर्ती की जाएगी, जिससे इनकी कुल संख्या 25,000 से अधिक हो जाएगी।

बयान में बताया गया कि नवनियुक्त होमगार्ड में 226 पूर्व नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक (सीडीवी) शामिल हैं। ये पहले दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बसों में मार्शल के रूप में तैनात थे, हालांकि पिछले साल नवंबर में इन्हें इस पद से हटा दिया गया था। बयान में बताया गया कि भर्ती किये गये नये लोगों में 181 महिलाएं भी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़