दिल्ली में पांच सौ जगहों पर लहरेगा तिरंगा झंडा, सरकार ने दिए निर्देश

Delhi govt approves fund for installing 500 high mast tricolours

दिल्ली सरकार ने 500 ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए राशि मंजूर कर दी है।इन 500 ऊंचे मस्तूल (खंभा) वाले तिरंगों में से पांच तिरंगे पहले ही लगाए जा चुके हैं। शेष तिरंगों को अगले साल 26 जनवरी तक लगाए जाने की संभावना है।

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 500 स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए करीब 104 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक दस्तावेज से मिली है। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट के तहत दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा ऊंचे मस्तूल लगाने की परियोजना शुरू की गई है। इन 500 ऊंचे मस्तूल (खंभा) वाले तिरंगों में से पांच तिरंगे पहले ही लगाए जा चुके हैं। शेष तिरंगों को अगले साल 26 जनवरी तक लगाए जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: YSRCP प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, तेदेपा की मान्यता रद्द करने की मांग की

पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव शशि कौशल ने मंजूरी पत्र में कहा कि पीडब्ल्यूडी के प्रधान इंजीनियर के प्रस्ताव के अनुसरण में, दिल्ली के 500 विभिन्न स्थानों पर 35 मीटर ऊंचे मस्तूल वाले तिरंगों की परियोजना के लिए 104.37 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है। दिल्ली सरकार ने मार्च में देशभक्ति पर आधारित अपने वार्षिक बजट की घोषणा की थी और इसे देशभक्ति बजट नाम दिया था। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर ऊंचे तिरंगे लगाने के लिए 45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

इसे भी पढ़ें: जय राम ठाकुर ने पार्टी को मिली हार को स्वीकार करते हुये कहा -- जनमत को स्वीकार करता हूँ

अभी पूर्वी किदवई नगर, रानी बाग, पूर्वी विनोद नगर, कालकाजी और द्वारका में ऐसे तिरंगे लगाए गए हैं। ये तिरंगे कनॉट प्लेस में लगे 200 फुट ऊंचे तिरंगे की तर्ज पर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे तिरंगे इस तरह से लगाए जाएंगे कि हर दो से तीन किलोमीटर पर कम से कम एक तिरंगा दिखाई दे। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजारों, पार्कों, मैदानों, बड़े स्कूल भवनों, आवासीय परिसरों में लगाए जाएंगे। शेष 495 स्थानों पर झंडे लगाने के लिए स्थानों की पहचान की जा रही है और यह परियोजना 26 जनवरी, 2022 तक पूरी हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़