दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का ट्विटर अकाउंट बहाल: LG कार्यालय

Delhi LG''s Twitter account restored, says LG office
प्रतिरूप फोटो
[email protected] । Feb 28 2018 9:21AM

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल रात हैक किये जाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल रात हैक किये जाने के कुछ ही घंटों बाद फिर से बहाल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पूर्व एल-जी कार्यालय ने बताया था कि बैजल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारी ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर अकाउंट@एलजी दिल्ली, का अनधिकृत रूप से उपयोग किया गया है। अकाउंट को बहाल कर दिया गया है।’

एल-जी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए ट्विटर अधिकारियों के संपर्क में हैं।’ एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से एक शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़