Delhi Police ने करोल बाग में युवक की हत्या के मामले में कुणाल और पीयूष को पकड़ा

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुणाल की पत्नी और मृतक लगभग तीन महीने से साथ रह रहे थे, जिससे उपजी रंजिश के कारण यह वारदात हुई। जांच टीम ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू और एक स्कूटर भी बरामद किया है।
दिल्ली पुलिस ने पत्नी के कथित प्रेमी की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय व्यक्ति और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मध्य दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) प्रशांत चौधरी ने यहां पत्रकारों को बताया कि 0आरोपियों की पहचान कुणाल उर्फ मुकरी (28) और पीयूष उर्फ मेंटल (22) के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय पीड़ित और कुणाल की पत्नी लगभग तीन महीने से एक साथ रह रहे थे, जिसके कारण आरोपी और पीड़ित के बीच रंजिश दुश्मनी हो गई थी और हत्या का कारण भी यही है। पुलिस ने बताया कि चार नवंबर को पुलिस को करोल बाग इलाके में 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की सूचना मिली जिसके बाद प्रसाद नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (समान मंशा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिससे अपराध में कुणाल और पीयूष की संलिप्तता का खुलासा हुआ।
चौधरी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके से पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू और स्कूटर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़














