दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

IMD Temperature
ANI Twitter.

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 60 प्रतिशत के करीब रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आसमान साफ रह सकता है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

नयी दिल्ली| दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस ऋतु में सामान्य है। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 60 प्रतिशत के करीब रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में दिन में आसमान साफ रह सकता है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़