Delhi Weather: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना

Delhi Weather
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और लाल किला क्षेत्र में हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के मुताबिक मुख्य समारोह के समय सुबह सात से नौ बजे के बीच बारिश की 50 प्रतिशत संभावना है। दिन के समय शहर का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, और लाल किले पर होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान भी बहुत हल्की बारिश हो सकती है। लाल किला क्षेत्र के लिए जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने शनिवार सुबह जारी पूर्वानुमान में कहा, ‘‘आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

सुबह छह बजे से सात बजे के बीच बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच लगभग दो से चार मिलीमीटर तक बहुत हल्की बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावना है।’’ पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि दोपहर से शाम के बीच लगभग तीन मिमी तक बहुत हल्की बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए हुए थे और सतही हवाएं शांत थीं।

आईएमडी के अनुसार, आज तड़के बारिश दर्ज नहीं की गई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़