International Youth Day 2026: 12 अगस्त को ही क्यों मनाते हैं International Youth Day? जानें इसका History और महत्व

हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं से जुड़े मुद्दों को वैश्विक स्तर पर सामने लाने और युवाओं की क्षमता को समाज में अहम भागीदार के रूप में पहचानने का मौका देता है।
हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं से जुड़े मुद्दों को वैश्विक स्तर पर सामने लाने और युवाओं की क्षमता को समाज में अहम भागीदार के रूप में पहचानने का मौका देता है। हर साल इस दिन एक खास थीम रखी जाती है। तो आइए जानते हैं युवा दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी और इस दिन को पहली बार किसने और कब मनाया जाता है। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस दिन की थीम क्या है।
इतिहास
साल 1991 में वियना में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सिस्टम के विश्व युवा फोरम के पहले सत्र में युवाओं की तरफ से इंटरनेशनल युवा दिवस घोषित करने का विचार रखा गया था। साल 1998 में वर्ल्स कॉन्फ्रेंस ऑप मिनिस्टर्स रिस्पॉन्सिबल फॉर यूथ द्वारा 12 अगस्त को इंटरनेशनल युवा दिवस घोषित करने की सिफारिश की। फिर 17 दिसंबर 1999 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने का समर्थन किया। इस तरह से 12 अगस्त 2000 को पहला अंतरराष्ट्रयी युवा दिवस मनाया गया।
उद्देश्य
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य वर्ल्ड प्रोग्राम ऑफ एक्शन फॉर यूथ के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। साथ ही युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा को प्रोत्साहित करना शामिल है।
थीम
साल 2026 की थीम अलग परिस्थितियां और सामान्य आकांक्षाएं हैं। इस थीम का उद्देश्य दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले युवाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिस्थितियां भले ही अलग हों। लेकिन उनके कई जरूरतें और सपने समान हैं, जैसे बेहतर रोजगार, अच्छी शिक्षा, सेहत, सम्मान, सुरक्षित एवं टिकाऊ भविष्य और निर्णय लेने में भागीदारी आदि।
महत्व
यह दिन युवाओं की उबलब्धियों को पहचानने के साथ-साथ उन चुनौतियों पर चर्चा करने का मौका देता है, जिसका वह सामना करते हैं।
यह दिन याद दिलाता है कि युवा सिर्फ जनसंख्या का एक वर्ग नहीं बल्कि आर्थिक और सामाजिक बदलाव की अहम शक्ति है।
इस दिन स्कूल, युवा संगठन, कॉलेज और कम्यूनिटी युवाओं की भागीदारी वाले कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
अन्य न्यूज़













