Delhi Weather: दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री

Delhi Weather: दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री
प्रतिरूप फोटो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली के रिज स्टेशन पर 7.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ तक बीते 24 घंटों में दिल्ली के रिज स्टेशन पर 7.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, सफदरजंग, पालम और लोधी रोड मौसम केंद्रों पर एक से तीन मिमी के बीच बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़