Delhi Weather: दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

Delhi Weather

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 52 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान का असर, अंडमान में 30 मई तक भारी बारिश होने का अनुमान

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 रहा और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गयी। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़