Delhi: शालीमार बाग में महिला की गोली मारकर हत्या

shot dead
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है, जिनके पति की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति की हत्या के मामले की लगातार जानकारी ले रही थी और न्याय के लिए प्रयासरत थी।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में शनिवार को एक महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह घटना महिला के पति की हत्या के लंबे समय से लंबित मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कुछ आरोपी अब भी फरार हैं।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है, जिनके पति की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति की हत्या के मामले की लगातार जानकारी ले रही थी और न्याय के लिए प्रयासरत थी।

उन्होंने बताया कि महिला के पति की हत्या के मामले में नामजद कुछ संदिग्ध अब भी फरार हैं और इन लोगों को ही रचना की हत्या का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल करने के साथ ही स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़