झारखंड में विकास दिख रहा है, लोगों को भाजपा पर भरोसा है: जावडे़कर

development-work-visible-in-jharkhand-people-have-full-faith-in-bjp-says-prakash-javadekar
[email protected] । Nov 18 2019 9:23AM

भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के लिए आए जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में एक स्थिर और विकासवादी सरकार देने में सफल रही है।

रांची। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले रविवार को कहा कि झारखंड में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के के चलते लोगों का पार्टी पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर “लूट” और राज्य की छवि को “धूमिल” करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनाव 2019: रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरयू राय

भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के लिए यहां आए जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा पिछले पांच वर्षों के दौरान राज्य में एक स्थिर और विकासवादी सरकार देने में सफल रही है। केद्रीय पर्यावरण, वन, सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा, “विकास के चलते आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा को लोगों का पूरा भरोसा मिलेगा।” झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच होंगे। वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन, जिसमें कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद शामिल हैं, ने कई वर्षों तक घोटालों के माध्यम से राज्य की छवि को खराब कर दिया। उन्होंने कहा, “अलग झारखंड राज्य का निर्माण करने के बजाय ये दल खुद को बनाने में व्यस्त थे।”

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने झारखंड चुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

झारखंड राज्य को 2000 में बिहार से अलग कर बनाया गया था, और भाजपा इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देती है। उन्होंने भाजपा सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा, “यहां तक कि विपक्ष भी रघुवर दास सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगा सका है।” उन्होंने दावा किया, “पिछले पांच वर्षों में 1.17 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है... गरीबों को पांच लाख से अधिक घर मिले हैं, जबकि 43,000 आदिवासियों को जमीन के कागजात मिले हैं।”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़