देवेंद्र फडणवीस के कदम की नहीं थी किसी को जानकारी ! जानें आखिर किसके कहने पर उपमुख्यमंत्री बनने के लिए हुए तैयार ?

Devendra Fadnavis
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस का उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने का कदम हर किसी को हैरान करने वाला है। इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सूत्रों के हवाले से काफी कुछ कहा जा रहा है।

मुंबई। महाराष्ट्र में तकरीबन 10 दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद एकनाथ शिंदे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद से सरकार बना ली और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। जबकि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की नई सरकार को बाहर से समर्थन देना चाहते थे और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऐलान करते हुए सभी को चौंकाया भी था। उन्होंने कहा था कि एकनाथ शिंदे हमारे नेता होंगे और मैं मंत्रिमंडल के बाहर रहूंगा। लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर उन्होंने सरकार में शामिल होने के लिए हामी भरी।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर असमंजस में विधायक, सत्तापक्ष और MVA ने खड़े किए उम्मीदवार, शिवसेना के दो व्हिप हो सकते हैं जारी 

देवेंद्र फडणवीस का उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने का कदम हर किसी को हैरान करने वाला है। इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सूत्रों के हवाले से काफी कुछ कहा जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने दो दफा देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत तौर पर सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया और फिर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: ‘शिवसेना नेता’ के पद से हटाए जाने को कानूनी रूप से चुनौती देंगे मुख्यमंत्री शिंदे: बागी विधायक 

रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के एक सीनियर नेता ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस को किसी ने कोई निर्देश नहीं दिया था और न ही किसी को इस बात की जानकारी थी कि देवेंद्र फडणवीस ऐलान करेंगे कि वो सरकार से बाहर रहेंगे। हालांकि उनके निर्णय के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़