फडणवीस ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, महाराष्ट्र में सबसे कम समय का रहा CM कार्यकाल

devendra-fadnavis-becomes-maharashtra-cm-with-shortest-tenure-ever
देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान चार दिन तक पद पर रहे।

मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब राज्य में एक कार्यकाल के दौरान सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान चार दिन तक पद पर रहे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, फडणवीस, अजित समेत विधायक ले रहे हैं शपथ

फडणवीस ने तीन दिन पहले नाटकीय रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें उम्मीद थी कि राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से वह बहुमत साबित कर देंगे, हालांकि पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद साफ हो गया कि फडणवीस सरकार के पास बहुमत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस की पत्नी अमृता ने महाराष्ट्रवासियों से कहा- हम करेंगे वापसी

इससे पहले सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड पी के सावंत के पास था। वह 25 नवंबर से चार दिसंबर 1963 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें एम कन्नमवार की मृत्यु के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़