दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका का कैंसर से निधन

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका सिंह का आज कैंसर के कारण निधन हो गया। सिंह की चार बेटियों में 37 वर्षीय कर्निका सबसे छोटी थीं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेटी कर्निका सिंह का आज यहां कैंसर के कारण निधन हो गया। सिंह की चार बेटियों में 37 वर्षीय कर्निका सबसे छोटी थीं। वह मैक्स अस्पताल साकेत में कुछ दिनों पहले भर्ती हुई थीं और सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अमेरिका में भी इलाज हुआ था।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के साथ सिंह के 64 लोधी इस्टेट आवास पर उनसे मुलाकात की। कर्निका का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से अंतिम संस्कार के लिए गुजरात के वाधवां ले जाया गया है। कर्निका की मां आशा का भी 2013 में कैंसर से निधन हो गया था जो सिंह की पहली पत्नी थीं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़