दिनेश गुंडुराव को राहुल गांधी ने सौंपी कर्नाटक कांग्रेस की कमान

Dinesh Gundu Rao to replace G Parameshwara as KPCC President
[email protected] । Jul 4 2018 3:06PM

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिनेश गुंडुराव को पार्टी की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष और ईश्वर खांडरे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिनेश गुंडुराव को पार्टी की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष और ईश्वर खांडरे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले जी परमेश्वर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उत्तरादायित्व निभा रहे थे। कांग्रेस-जद(एस) सरकार में वह उप मुख्यमंत्री बने जिसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

गहलोत ने कहा, ‘जी परमेश्वर ने आठ साल तक कर्नाटक में सफलतापूर्वक पार्टी का नेतृत्व किया। कांग्रेस पार्टी उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करती है।’ गुंडुराव विधायक हैं और अब तक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे। वह राज्य में सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़