DMRC कर्मचारी ने दिखाई गजब की रफ्तार! गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम, 16 घंटे दो मिनट में किया ये कारनामा

DMRC

सभी मेट्रो स्टेशनों पर सबसे तेजी से यात्रा करने के लिए डीएमआरसी कर्मचारी का नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया। दिल्ली मेट्रो की ओर से मंगलवार को यह दावा किया गया। फेसबुक पोस्ट में दिल्ली मेट्रो ने कर्मचारी का चित्र साझा किया। इस चित्र में वह किसी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ा नजर रहा है।

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के एक कर्मचारी ने “मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सबसे कम समय में यात्रा करने” का कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से मंगलवार को यह दावा किया गया। फेसबुक पोस्ट में दिल्ली मेट्रो ने कर्मचारी का चित्र साझा किया। इस चित्र में वह किसी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ा नजर रहा है और उसके हाथों में प्रशस्ति पत्र है।

पोस्ट में कहा गया, “डीएमआरसी के कर्मचारी प्रफुल्ल सिंह ने मेट्रो के सभी स्टेशनों पर सबसे तेजी से यात्रा करने का कीर्तिमान बनाया जिसके लिए उन्हें गिनीज बुक में जगह दी गई है। उन्होंने 254 स्टेशनों पर 348 किलोमीटर की यात्रा केवल 16 घंटे दो मिनट में पूरी की। डीएमआरसी परिवार को प्रफुल्ल की उपलब्धि पर गर्व है।” सूत्रों ने बताया कि सिंह ने इसके लिए उचित अनुमति ली थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़