महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी के बाल काटने और मारपीट करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Maharashtra

महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी के चाकू से कथित तौर पर बाल काटने और उस पर हमला करने के आरोप में 38 वर्षीय एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विश्रांतवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब शहर के धनोरी इलाके में डॉक्टर दंपति के बीच उनके घर पर कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की हालत में घर आया था और पत्नी द्वारा अपनी बहन की शादी में शामिल होने की बात कहने के बाद उसने उससे झगड़ा किया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की उत्साहवर्धक बातों ने कांस्य पदक मुकाबले से पहले सकारात्मक ऊर्जा दी: मनप्रीत

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू उठा लिया और उसके बाल काट दिए, इसके पहले उसकी पीठ पर वार किया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने सोमवार को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 326 के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़