किल कोरोना में जिलों में होगा का डोर-टू-डोर सर्वे

"Kill Corona"
दिनेश शुक्ल । Jun 27 2020 10:30PM

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत हो गई है, जबकि भारत की 58.1 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 1.44 है जो कि भारत की कोरोना ग्रोथ रेट 3.69 से आधी से भी कम है। मध्य प्रदेश की कोरोना पॉजिटिविटी दर 3.85 प्रतिशत है, जबकि भारत की 6.54 प्रतिशत है।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए आगामी एक जुलाई से 'किल कोरोना अभियान' चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा, जिसमें कोरोना के साथ ही अन्य रोगों से संबंधित परीक्षण भी किया जाएगा। हमें प्रदेश के हर नागरिक का अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री शनिवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार ने चाइनीज कंपनी को दिया था नियम विरूद्ध 271 करोड़ का ठेका

'किल कोरोना अभियान' के अंतर्गत 15 दिन में लगभग 2.5 से 3 लाख टेस्ट किए जाएंगे। प्रतिदिन लगभग 15 से 20 हजार सैम्पल लिए जाएंगे। राज्य में वर्तमान स्थिति प्रति दस लाख टेस्टिंग लगभग 4 हजार है, जो बढ़कर लगभग दोगुनी हो जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश की कोरोना रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत हो गई है, जबकि भारत की 58.1 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश की कोरोना ग्रोथ रेट 1.44 है जो कि भारत की कोरोना ग्रोथ रेट 3.69 से आधी से भी कम है। मध्य प्रदेश की कोरोना पॉजिटिविटी दर 3.85 प्रतिशत है, जबकि भारत की 6.54 प्रतिशत है। वही कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत में 13 वें स्थान पर चल रहा है। अब कुल प्रकरणों की संख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश 9 वें स्थान पर आ गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल प्रकरण 26 जून की स्थिति में 12 हजार 798 हैं, जबकि हरियाणा में 12 हजार 884 हैं। पहले मध्यप्रदेश भारत में 8वें स्थान पर एवं हरियाणा 9वें स्थान पर था।

इसे भी पढ़ें: विष्णुदत्त शर्मी ने कमलनाथ पर चीन से सांठगांठ का लगाया आरोप, कही यह अहम बात

मुख्यमंत्री ने सागर जिले की समीक्षा में मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पाए जाने पर सख्त चेतावनी देते हुए दोषी चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सागर जिले में कोरोना के 328 पॉजीटिव मरीज थे, जिनमें 240 स्वस्थ हो गए हैं, 68 एक्टिव हैं, 20 की मृत्यु हुई है। वही  मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में सघन कोरोना सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शनिवार एवं रविवार को भोपाल की 52 बस्तियों में सर्वे किया जा रहा है। भोपाल पूरे प्रदेश के लिए इस कार्य में उदाहरण बनेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़