Jagannath Rath Yatra 2025 | पुरी रथ यात्रा के दौरान करीब 700 लोगों की तबीयत बिगड़ी, भीषण गर्मी और भीड़ बनीं परेशानी का कारण

पुरी में रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन में भारी चूक के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी थी। पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण लोगों की तबियत बिगड़ने लगी थी।
पुरी में रथ यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन में भारी चूक के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी थी। पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण लोगों की तबियत बिगड़ने लगी थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में 724 लोगों को भर्ती कराया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उनमें से 485 को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: अमेठी में खेत में गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण करीब 724 लोग बीमार पड़ गए और कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि कई लोगों ने मामूली चोटें, उल्टी और बेहोशी की शिकायत की है और इसका मुख्य कारण भीड़भाड़ की स्थिति थी।
उन्होंने कहा, ‘‘अधिकांश लोगों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोई हताहत नहीं हुआ।’’ ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि श्रद्धालुओं के बीमार होने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी और उमस है। एक अधिकारी ने बताया कि पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में करीब 70 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई गई है।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं
इस बीच, सूत्रों ने दावा किया कि बालागंडी क्षेत्र के पास कई लोग घायल हो गए, जहां भगवान बलभद्र का रथ, तलध्वज, एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लंबे समय तक रथ के रुके रहने के कारण वहां भीड़ जमा हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग फंस गए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश करते समय घायल हो गए।
अन्य न्यूज़












