राष्ट्रपति चुनाव : निर्वाचन आयोग द्रौपदी मुर्मू को चुनाव का प्रमाण पत्र जारी करेगा

Draupadi Murmu
ANI

निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आज ‘चुनाव का प्रमाण पत्र’ जारी करेगा। मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को परिणाम सौंपने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

नयी दिल्ली। निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आज ‘चुनाव का प्रमाण पत्र’ जारी करेगा। मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को परिणाम सौंपने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद प्रमाण पत्र केंद्रीय गृह सचिव को भेजा जाएगा, जो इसे भारत के 15वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ खिलाड़ियों का ही ‘पूल’ जरूरी नहीं, कोचों की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ बनाना भी जरूरी : लक्ष्मण

शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में होने की संभावना है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर एकतरफा मुकाबले में भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने शिक्षा मंत्री प्रधान को भारतीय छात्रों के वीजा मुद्दे का समाधान करने का आश्वासन दिया

रामनाथ कोविंद के बाद देश का 15वां राष्ट्रपति बनने के लिए मुर्मू (64) को निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की एक दिन की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हुए और सिन्हा के खिलाफ उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने 10 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना प्रक्रिया के खत्म होने के बाद मुर्मू को विजेता घोषित किया और कहा कि उन्हें सिन्हा के 3,80,177 वोट के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले। वह आजादी के बाद पैदा होने वाली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की पहली राष्ट्रपति होंगी। वह प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़