उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को तय

Election of Deputy Speaker of Uttar Pradesh Assembly on 18th October

उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को होंगे।यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन एक बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सदन का कोई भी सदस्य निर्धारित प्रपत्र भरकर किसी अन्य सदस्य को नामित कर सकता है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव आगामी 18 अक्टूबर को कराया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दंगे: नाले से शव बरामद होने के मामले में हाई कोर्ट ने दो आरोपियों की जमानत खारिज की

यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन एक बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सदन का कोई भी सदस्य निर्धारित प्रपत्र भरकर किसी अन्य सदस्य को नामित कर सकता है। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को आहूत किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़