महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 15 जनवरी को होंगे 618 ग्राम पंचायतों में चुनाव

gram panchayats in Aurangabad

औरंगाबाद जिला प्रशासन अधिकारी ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 18 जनवरी को की जाएगी। जिले की 611 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है, जबकि अन्य सात पंचायतों का कार्यक्राल अप्रैल में खत्म होगा।

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 865 में से 618 ग्राम पंचायतों के लिए अगले महीने चुनाव होगा। अधिकारी ने बताया कि चूंकि चुनाव 50 प्रतिशत से अधिक पंचायतों में हो रहा हैं, इसलिए पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होगी। जिला प्रशासन अधिकारी ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना 18 जनवरी को की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सरकारी कर्मियों के लिए ड्रेस कोड जारी, टी शर्ट, जींस, चप्पलें पहनने पर रोक

जिले की 611 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है, जबकि अन्य सात पंचायतों का कार्यक्राल अप्रैल में खत्म होगा। अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख चार जनवरी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़