महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री

lockdown

हाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की।

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। टोपे ने कहा, ‘‘इसे (लॉकडाउन को) 15 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटी छत्तीसगढ़ की निशु सिंह

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने चार अप्रैल को 30 अप्रैल तक सप्ताहांत लॉकडाउन और कार्यदिवसों में रात को लोगों की आवाजाही रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया था। संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने निजी कार्यालय, सैलून, सिनेमाघर बंद करने सहित और भी कई पाबंदिया लगाई है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: आठवें चरण में 35 सीटों पर चुनाव, 283 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

मौजूदा समय में सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक प्रभावी होता है। राज्य सरकार ने बाद में किराना, सब्जी की दुकानों और डेयरी को महज चार घंटे सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खोलने कर निर्देश दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़