Election Commission विवाद पर Rahul Gandhi के आरोप और शाम के प्रमुख घटनाक्रम

गुरुवार शाम जारी मुख्य समाचारों में राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग विवाद पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट और एशियाई खेलों में भारत के रोइंग कांस्य पदक से जुड़ी खबरें शामिल रहीं।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है: दि57 निर्वाचन आयोग लीड राहुल प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने देशद्रोह किया, उन्हें जांच का सामना करना होगा: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि देश की चुनावी प्रणाली के साथ जो किया गया है वह देशद्रोह है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जांच का सामना करना पड़ेगा।
प्रादे110 एनसीआर बस चौथी लीड आग ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भयंकर आग, नौ लोगों की मौत नोएडा (उप्र), दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से नौ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे27 : मप्र सेवा यात्रा लीड मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कितनी ही बड़ी सत्ता मिल जाए, हमारा मूल मार्ग सेवा का ही रहेगा’ देवास (मध्यप्रदेश), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात से लेकर दिल्ली तक सेवा ही भारतीय जनता पार्टी की शासन व्यवस्था और संस्कारों का मूल भाव रही है और पार्टी सेवा के मार्ग से कभी विचलित नहीं होगी।
दि35 कांग्रेस सीईसी नोटिस ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नया नोटिस देने की तैयारी में विपक्ष नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल निर्वाचन आयोग से संबंधित हालिया खुलासों के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव संबंधी नया नोटिस अगले कुछ दिनों के भीतर संसद के दोनों सदनों में देने की तैयारी में हैं।
प्रादे37 बिहार छेड़छाड़ समस्तीपुर गिरफ्तार समस्तीपुर में सड़क पर एक युवती से छेड़छाड़ का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, चार गिरफ्तार समस्तीपुर, बिहार के समस्तीपुर जिले में बाईपास सड़क पर एक युवती से तीन युवकों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि34 न्यायालय ममता लीड निर्वाचन आयोग तृणमूल कांग्रेस विवाद: शीर्ष अदालत निर्वाचन आयोग से अंतिम फ़ैसले के लिए समयसीमा बताने को कहा नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस के दोनों विरोधी गुटों के भीतर पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न ‘जोड़ा घास फूल’ को लेकर जारी विवाद में अंतिम निर्णय लेने की समयसीमा से उसे अवगत कराये।
प्रादे23 : झारखंड हादसा मंत्री लीड बेटी झारखंड की मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक जमशेदपुर (झारखंड), झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा समेत चार लोगों की बृहस्पतिवार तड़के तब मौत हो गई, जब उनकी कार जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव रोड पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे120 महाराष्ट्र आईआईटी आत्महत्या लीड प्रदर्शन आईआईटी मुंबई के बाहर प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़, एनएसयूआई कार्यकर्ता हिरासत में मुंबई, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्र साहिल वाकोडे के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए संस्थान परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहीं कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़, पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि40 दिल्ली अदालत लीड यूट्यूबर अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने यूट्यूबर अजीत भारती को नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में अग्रिम जमानत देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया और कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।
वि18 अमेरिका बोल्टन यूएनएससी सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का चीन समर्थन नहीं करेगा: जॉन बोल्टन वाशिंगटन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा है कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने को तैयार नहीं है।
अर्थ33 शेयर बंद कच्चे तेल के दाम में उछाल से सेंसेक्स 1,248 अंक लुढ़का, निफ्टी में 384 अंक की गिरावट मुंबई, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेज गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 1,248 अंक लुढ़क गया। वहीं एनएसई निफ्टी 384 अंक के नुकसान में रहा।
खेल34 खेल एशियाड रोइंग दूसरी लीड भारत सतनाम-सलमान की जोड़ी ने दिलाया पुरुष युगल स्कल्स में भारत का पहला कांस्य नागोया, सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष युगल स्कल्स में कांस्य पदक जीतकर भारत को एशियाई खेलों की रोइंग (नौकायन) स्पर्धा में पहला पदक दिलाया।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें : वि20 आहार फाइबर जरूरत फाइबर केवल स्वास्थ्य की नयी सनक नहीं, अच्छी सेहत के लिए है जरूरी बोस्टन, अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है कि अधिक फाइबर वाला आहार हृदय रोग और कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम करने के साथ-साथ गठिया के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है।
वि17 ऑस्ट्रेलिया एआई मेडिकेयर ओपनएआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया की मेडिकेयर प्रणाली को हैक किया, जिम्मेदारी तय करने पर सवाल मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में, 2.7 करोड़ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी आंकड़ों का प्रबंधन करने वाली मेडिकेयर प्रणाली जून में ओपनएआई के एक एजेंट द्वारा हैक किए जाने के बाद जांच के घेरे में है।
अन्य न्यूज़













