संत आसाराम बापू के आश्रम में हुआ विस्फोट, 1 की मौत

Sant aasaram babu ashram
सुयश भट्ट । Jan 14 2022 1:44PM

सुबह बॉयलर ब्लास्ट हुआ है। जिससे 4 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बॉयलर खराब है, जिसे बनाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था मैकेनिक ही बॉयलर का रिपेयरिंग कर रहा था, इसी दौरान विस्फोट हो गया।

भोपाल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। संत आसाराम बापू के आश्रम में खाना बनाने के दौरान बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ है। जिसके बाद एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। और 4 महिलाएं जख्मी हो गई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आश्रम में करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं।

बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। धमाका इतना जोर था कि दीवार में छेद हो गई है। पुलिस प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। इस हादसे की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भोपाल में पहला खूनी संघर्ष, पुलिस कर रही है मामले की जांच 

दरअसल आसाराम आश्रम की संचालक दर्शन ने कहा है कि सुबह बॉयलर ब्लास्ट हुआ है। जिससे 4 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बॉयलर खराब है, जिसे बनाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया था  मैकेनिक ही बॉयलर का रिपेयरिंग कर रहा था, इसी दौरान विस्फोट हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं एएसपी संजीव सिंग ने जानकारी दी है कि परासिया रोड में आसाराम का आश्रम है। जिसमें करीब 300 बच्चे पढ़ते हैं। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जिससे अहमदाबाद से आए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। और 4 महिलाएं भी घायल हैं। फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़