कृषि कानूनों को लेकर पूरा देश सरकार के साथ है, कृषि मंत्री बोले- प्रस्ताव दे पाने में सक्षम नहीं हैं किसान संगठन

Narendra Singh Tomar

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी रहती है। साल 2014 के बाद सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और वो इससे खुश हैं। पूरा देश तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार के साथ खड़ा है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पिछले 10 महीने से आंदोलन जारी है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान संगठनों के साथ हमारी 11 दौर की वार्ता हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: किसानों के बिजली बिल होंगे माफ, कटे कनेक्शन की भी होगी बहाली, चन्नी बोले- अगर आंच आई तो अपनी गर्दन पेश कर दूंगा 

क्या बोले कृषि मंत्री ?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी रहती है। साल 2014 के बाद सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और वो इससे खुश हैं। पूरा देश तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हमने विरोध कर रहे कुछ किसान संगठनों के साथ 11 दौर की वार्ता की और उनसे उनका प्रस्ताव मांगा लेकिन वो अपना प्रस्ताव दे पाने में सक्षम ही नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: चरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य को मिला पहला दलित मुख्यमंत्री 

क्या है किसानों की मांग ?

इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंतरिक कलह से ग्रस्त है। कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है। ये पंजाब में और देश में कहीं कहीं दिखाई देता है। गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उनकी मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़