लड़के को नाबालिग बेटी से बात करने से पिता ने रोका, आरोपी ने गुस्से में चाकू से कर दिया ताबड़तोड़ वार

murder
Prabhasakshi

लड़के को नाबालिग बेटी से बात करने से रोका तो चाकू गोद कर हत्या कर दी।गोरखपुर थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि बुधवार की रात बृजमोहन नगर इलाके में बसंत पटेल की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी। पटेल ने आरोपियों में से एक अभिषेक (18) को अपनी 14 वर्षीय बेटी से बात करने पर आपत्ति जतायी थी।

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में 38 साल के एक व्यक्ति ने एक युवक को अपनी नाबालिग बेटी से बात करने से मना किया तो उसने अपने दो साथियों के साथ मिल कर कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: जांच आयोग के गठन की मांग को लेकर कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा का आमरण अनशन

गोरखपुर थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि बुधवार की रात बृजमोहन नगर इलाके में बसंत पटेल की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी। पटेल ने आरोपियों में से एक अभिषेक (18) को अपनी 14 वर्षीय बेटी से बात करने पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी अभिषेक उर्फ नमन, उसके पिता राजाराम (45) और आदित्य (19) पीड़ित पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पेट में चाकू लगा है और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़