ठाणे जिले में अनधिकृत विरोध प्रदर्शन के लिए 100 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Policemen
प्रतिरूप फोटो
Creartive Common

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित तौर पर बगैर अनुमति के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मुंब्रा क्षेत्र में छह स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बावजूद 16 मई की दोपहर को विरोध प्रदर्शन किए गए।

अधिकारी ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया, यातायात बाधित किया और कानूनी निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। आयोजकों के प्रदर्शन किए जाने से सांप्रदायिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।’’

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बताया गया कि यह आंदोलन एक स्थानीय पत्रकार के विरुद्ध निष्कासन आदेश जारी किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़