मुंबई में प्रदर्शन के दौरान तलवार लहराने वाले नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

FIR

पुलिस ने एक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर तलवार लहराने और कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने को लेकर मुंबई भाजपा की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कम्बोज के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई। पुलिस ने एक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर तलवार लहराने और कोविड-19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने को लेकर मुंबई भाजपा की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कम्बोज के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। धनशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र केमंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी का स्वागत करने के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कम्बोज का यह वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक तलवार लहराते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी के राजनेता वोट पाने के लिए जाति-धर्म पर निर्भर, प्रदर्शन पर नहीं : प्रियंका गांधी

मलिक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज में कम्बोज के आवास के बाहर पटाखे जलाये थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस घटनास्थल पर इसकी जांच करने पहुंची। पुलिस ने बुधवार रात कम्बोज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं, शस्त्र अधिनियम तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़